टेंपो पर दस पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार
भीमपुरा थाना पुलिस ने बाजार चौराहे के पास से शनिवार को टेंपो पर
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 06:41 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 06:41 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बलिया: भीमपुरा थाना पुलिस ने बाजार चौराहे के पास से शनिवार को टेंपो पर लदा दस पेटी शराब बरामद किया। साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें 450 शीशी देशी शराब बरामद किया। भीमपुरा थाना के उपनिरीक्षक राम नक्षत्र गौतम शांति व्यवस्था व पंचायत चुनाव को लेकर गश्त पर थे। इसी दौरान वह भीमपुरा बाजार में वाहन चेकिग करने लगे। इस बीच एक टेंपो के चेकिग के दौरान दस पेटी में 450 शीशी शराब बरामद किया। साथ ही तस्कर बबलू कुमार निवासी अमावे व शैलेंद्र कुमार राव निवासी जजौली को गिरफ्तार किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें