सुखपुरा में फिर जला ट्रांसफार्मर, आक्रोश
जागरण संवाददाता सुखपुरा (बलिया) कस्बे के कन्या पाठशाला के समीप विश्व बैंक द्वारा स्थापित 250
जागरण संवाददाता, सुखपुरा (बलिया) : कस्बे के कन्या पाठशाला के समीप विश्व बैंक द्वारा स्थापित 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगते ही शनिवार की सुबह जल गया। यह ट्रांसफार्मर एक सितंबर को जल गया था। शुक्रवार तीन सितंबर को ट्रांसफार्मर आने के बाद आने के बाद उसे विभाग के कर्मचारी स्थापित किए। रात भर उसे रावा भी किया गया। शनिवार की सुबह जब उससे विद्युत आपूर्ति की जाने लगी तो ट्रांसफार्मर टें बोल गया। इससे उपभोक्ता आक्रोशित हो गए और पावर स्टेशन पर पहुंच गए। अधिशासी अभियंता ने फोन पर तत्काल ट्रांसफार्मर भेजने का वादा किया। ट्रांसफार्मर जलने के कारण गांव की 1200 आबादी को विद्युत आपूर्ति से महरूम रहना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दिया है कि यदि एक हफ्ते के अंदर यहां नया ट्रांसफार्मर नहीं लगा तो पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप कर हम सब चक्का जाम करेंगे।