एक-दूजे को गुंडा-गुंडी कहने वाले भी हो लिए साथ
जागरण संवाददाता, बलिया : उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में विकास तेजी से ह
जागरण संवाददाता, बलिया : उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में विकास तेजी से हो रहा है। ऐसे में विरोधी दल ¨हसा आदि के सहारे इसमें बाधा उत्पन्न करने का प्रयास कर रहे हैं। बुधवार को बैरिया तहसील क्षेत्र के गंगा उस पार भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य डा. विनय सहस्त्र बुद्धे ने भी पिछली सरकारों पर हमला बोला। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए कई दल एक साथ हो गए। इससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता। लोगों को ऐसे दलों से सावधान रहने की जरूरत है। एक-दूसरे को गुंडा-गुंडी कहने वाले भी साथ आने में परहेज नहीं किए। भाजपा की छवि खराब करने के लिए विरोधी दल साजिश के तहत काम कर रहे हैं। लोगों को धर्म, जाति के नाम पर बांटने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश विकास की ओर बढ़ रहा है। यह विरोधियों को भा नहीं रहा, ऐसे में वे दंगा कराना चाहते हैं, माहौल को खराब करना चाहते हैं। दलित आंदोलन पर उन्होंने कहा कि दलित ¨हसा नहीं करते। इसके पीछे भी विरोधी दलों का हाथ है। उपमुख्यमंत्री ने सपा पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि शोले फिल्म में जैसे मां बच्चे को रोने पर कहती थी बेटा चुप हो जाओ गब्बर आ जाएगा वैसे ही पहले सैफई में कहा जाता था बेटा चुप हो जाओ प्रधान बनोगे, विधायक बनोगे, सांसद बनोगे। बसपा सुप्रीमो पर हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि बहनजी हीरे की अंगूठी पहनती हैं। खुद कुर्सी पर बैठती हैं और कार्यकर्ता नीचे जमीन पर। उनके दल में राज्यसभा का टिकट बेचा जाता था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि एक समय भाजपा पर राहुल तंज कसते थे कि दो या तीन बच्चे, घर में ही अच्छे। आज कांग्रेस की हालत वैसी ही हो गई है। अमेठी में मम्मी और रायबरेली में बेटा सिर्फ दो तक ही सिमट कर रह गए। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य डा. विनय सहस्त्र बुद्धे ने कहा कि जनता के निर्णय ने पिछली सरकारों के गुंडाराज को खत्म किया है। भाजपा जो कहती वह करने में विश्वास रखती है।