गंगा किनारे मिले तीन शव, पुलिस ने कराई अंत्येष्टि
थाना क्षेत्र के जद्दूपुर सरया गांव के पास मंगलवार को गंगा घाट
जागरण संवाददाता, नरही (बलिया) : थाना क्षेत्र के जद्दूपुर सरया गांव के पास मंगलवार को गंगा घाट पर तीन शव मिले। शवों को कुत्ते नोच रहे थे। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों की अंत्येष्टि कराई। सुबह नदी किनारे कुछ लोगों ने शव देखे। इससे सनसनी मच गई। थोड़ी देर में भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। नरही थाना प्रभारी राजकुमार सिंह और कोरंटाडीह चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह पुलिस कर्मियों के साथ घाट पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में तीनों शव जलाए गए। आशंका जताई जा रही है कि शव बिहार की ओर से बहकर यहां तक पहुंच गए थे। 22 पुलिस निरीक्षकों का तबादला, नए आएंगे 20
जागरण संवाददाता, बलिया : जनपद में पुलिस विभाग में तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने वाले 22 निरीक्षकों का तबादला कर दिया गया है। पुलिस उपनिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र ने सोमवार की शाम तबादला आदेश जारी किया। इसमें मंडल में कुल 53 निरीक्षकों का तबादला किया गया है। इनमें आजमगढ़ के 20, बलिया के 22 व मऊ के 11 निरीक्षक शामिल हैं। इसके सापेक्ष बलिया में 20, मऊ में 21 व आजमगढ़ में 12 नए निरीक्षकों को तैनाती मिली है। इसे विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बलिया से स्थानांतरित होने वालों में अनिल चंद्र तिवारी, शत्रुंजय सिंह, राजकुमार सिंह, पंकज त्रिपाठी, वीरेंद्र यादव, समर बहादुर, शशिमौलि पांडेय, सियाराम यादव, सौरभ राय, अशोक दुबे, सुनील सिंह, राजेश सिंह, हरीराम मौर्या, शैलेश सिंह, नागेश उपाध्याय, योगेंद्र बहादुर सिंह, शमीम अली सिद्दीकी, योगेश यादव, यादवेंद्र पांडेय, सुभाषचंद्र यादव, द्वारिका प्रसाद पांडेय व राकेश सिंह का नाम शामिल है।