मंदिर से तीन घंटे उठा ले गए चोर
जासं बांसडीहरोड (बलिया) थाना क्षेत्र के बभनौली गांव स्थित पारस नाथ शिव मंदिर से गुरुवार की
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 06:45 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 06:45 PM (IST)
जासं, बांसडीहरोड (बलिया) : थाना क्षेत्र के बभनौली गांव स्थित पारस नाथ शिव मंदिर से गुरुवार की रात चोरों ने तीन घंटे चुरा लिए। सुबह मंदिर में पूजा करने पंहुचे पुजारी ने देखा कि घंटे गायब थे। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन कर लोगों से पूछताछ की। पुजारी संतोष उपाध्याय ने बताया कि प्रतिदिन की भांति वे गुरुवार की शाम पूजा-पाठ के बाद घर चले गए थे। सुबह जब पूजा के लिए मंदिर पंहुचे तो चोरी का पता चला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें