आंगन में उतरकर नकदी व गहने उठा ले गए चोर
जागरण संवाददाता इंदरपुर (बलिया) नगरा थाना क्षेत्र के सरयां बगडौरा गांव में गुरुवार की र
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 06:04 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 06:04 PM (IST)
जागरण संवाददाता, इंदरपुर (बलिया) : नगरा थाना क्षेत्र के सरयां बगडौरा गांव में गुरुवार की रात चोरों ने एक घर से नकदी समेत गहनों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह स्वजनों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। पुलिस जांच कर रही है। गांव के मुन्ना सिंह का नवनिर्मित मकान सलेमपुर डिहवां मार्ग के सरया बगडौरा में है। परिवार के लोग गांव स्थित पुराने मकान पर मांगलिक आयोजन में चले गए। बरामदे में घर के बुजुर्ग सो रहे थे। रात मे मकान के पीछे से चढ़े चोर आंगन में उतर गए। कमरों में रखे ब्रीफकेश व आलमारी को तोड़कर कीमती सामान, सोने-चांदी के आभूषण व 50 हजार नकदी ले भागे। नगरा थाना प्रभादी संजय सरोज ने कहा कि संदिग्ध लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। चोरी का जल्द खुलासा होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें