डंपर के धक्के से टेंपो पलटा, आधा दर्जन घायल
जागरण संवाददाता बैरिया (बलिया) बकुलहा-संसार टोला तटबंध पर चांददियर पुलिस चौकी के पास म
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Jul 2021 07:04 PM (IST)Updated: Tue, 20 Jul 2021 07:04 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया): बकुलहा-संसार टोला तटबंध पर चांददियर पुलिस चौकी के पास मंगलवार को डंपर के धक्के से सवारियों से भरा टेंपो पलटा गया। इसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में चल रहा है। बलराम साह निवासी बड़का बैजू टोला सिताबदियारा अपने बहू व बच्चों के साथ टेंपो में सवार होकर बैरिया आ रहे थे। इसी बीच सामने से जा रहे डंपर ने टेंपो को धक्का मार दिया। इससे टेंपो पलट गया। इसमें सवार बलराम, अंशु कुमारी पुत्री सीता राम, खुशी कुमारी, प्रियांशु व सीताराम घायल हो गए। आसपास के लोगों अस्पताल पहुंचाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें