Move to Jagran APP

ग्रामीण क्षेत्रों में भी छठ घाटों पर व्रतियों का रहा महामेला

सूर्य उपासना के महान पर्व डाला छठव्रत पर क्षेत्र के घाघरा नदी के तटवर्ती इलाकों व प्रमुख तालाब पोखरों परे आस्था का महामेला लगा। जहां हजारों की संख्या में छठव्रती नर-नारियों ने उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर चार दिवसीय छठ पूजा का समापन किया और दउरा के साथ घर को वापस लौट गए। नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त द्वारा व्रती महिलाओं व छठव्रतियों के लिए नगर के बिचला पोखरा पश्चिम पोखरा पर भरपूर प्रकाश व साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई थी। वार्ड नं. 6 स्थित पश्चिम पोखरा पर सभासद प्रतिनिधि राममनोहर गांधी के देखरेख में भगवान सूर्य की दिव्य प्रतिमा स्थापित की गई थी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Nov 2019 05:59 PM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2019 05:59 PM (IST)
ग्रामीण क्षेत्रों में भी छठ घाटों पर व्रतियों का रहा महामेला
ग्रामीण क्षेत्रों में भी छठ घाटों पर व्रतियों का रहा महामेला

जागरण संवाददाता, बिल्थरारोड (बलिया): सूर्य उपासना के महान पर्व डाला छठव्रत पर क्षेत्र के घाघरा नदी के तटवर्ती इलाकों व प्रमुख तालाब, पोखरों परे आस्था का महामेला लगा। जहां हजारों की संख्या में छठव्रती नर-नारियों ने उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर चार दिवसीय छठ पूजा का समापन किया और दउरा के साथ घर को वापस लौट गए। नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त द्वारा व्रती महिलाओं व छठव्रतियों के लिए नगर के बिचला पोखरा, पश्चिम पोखरा पर भरपूर प्रकाश व साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई थी। वार्ड नं. 6 स्थित पश्चिम पोखरा पर सभासद प्रतिनिधि राममनोहर गांधी के देखरेख में भगवान सूर्य की दिव्य प्रतिमा स्थापित की गई थी। जहां नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता के संग राममनोहर गांधी ने दैविक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना किया और छठव्रतियों के बीच गाय का दूध व दतुआन आदि आवश्यक पूजन सामग्री वितरित किया। वहीं समाजसेवी नागेन्द्र साहू की ओर से बिचला पोखरा पर टेंट और प्रसाद आदि की समुचित व्यवस्था की गई थी।

loksabha election banner

-

मुस्लिम महिला ने विधि विधान किया छठ व्रत

जासं, सुखपुरा : समीपवर्ती ग्राम अपायल में जाति और मजहब से ऊपर उठकर एक मुस्लिम महिला ने विधि विधान के साथ छठ व्रत किया। गांव के मोहम्मद अली की पुत्री अख्तरी ने मन्नत पूरी होने के बाद छठ व्रत करने का निर्णय लिया था। इसी परिपेक्ष में अख्तरी ने पहली बार पूर्ण मनोयोग से गांव के हनुमान मंदिर स्थित तालाब के किनारे जाकर अपने हिदू महिला सहयोगियों के साथ विधि विधान से छठ व्रत पूर्ण किया। शाम को उसने डूबते सूर्य को अ‌र्घ्य दिया, वहीं रविवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देकर प्रसाद ग्रहण किया। इस महिला के घर अ•ान की गूंज के साथ छठ व्रत संदर्भित गीत भी सुनाए दिए। अख्तरी ने बताया कि वह भविष्य में भी श्रद्धा पूर्वक यह व्रत करेगी। इसके अलावा क्षेत्र के सुल्तानपुर, भरखरा, हरिपुर, खरहाटार, भोजपुर, मठिया, भलुही, बोड़िया, सोबईबांध, करनई आदि गांवों में भी परंपरागत रूप से छठ व्रत मनाया गया।

-

बच्चों में उपहार का वितरण

रसड़ा : छठ पूजा के दूसरे दिन सुबह रविवार को ब्रह्म मुहुर्त में नगर के श्रीनाथ सरोवर सहित अन्य सरोवरों पर व्रती महिलाओं ने पहुंचकर उदित हो रहे भगवान भाष्कर का पूजन अर्चन शुरू कर दिया। इस मौके पर घाटों पर दीपों की रोशनी व मंगल गीतों ने एक तरफ जहां अनुपम छठा बिखेरी वहीं घाटों के समीप बने पंडाल में उपस्थित विधायक उमाशंकर सिंह ने बच्चों को उपहार प्रदान किए। भगवान भास्कर के उदय होते ही व्रती महिलाएं सूर्य को अर्घ देकर सूर्योपासना का संपूर्ण व्रत पूरा कर अपने-अपने घरों को लौटने लगीं। शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभारी निरिक्षक सौरभ कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस कर्मी सभी स्थानों पर सतर्क देखे गए।

-

उत्साह व उमंग परवान पर

पूर : क्षेत्र के पूर, पकड़ी, पहराजपुर, गढ़ मलपुर एकैल, खेजुरी, बहेरी, जिगिड़सर, अजनेर, जगदरा सहित तमाम गांव में उगते सूर्य को को व्रतियों ने अ‌र्घ्य दिया। इस दौरान पकड़ी और खेजुरी पुलिस घाटों पर घूमती रही। पुलिस प्रशासन की ओर से पूरी तरह से चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। आस्थावान आशीष तिवारी, डॉ.फुलेंद्र सिंह, गुड्डू तिवारी, करुणेंद्र सिंह, आलोक सिंह की अगुवाई में सुबह से ही भगवान सूर्य को अधर्य देने के लिए भक्तों की कतार उमड़ पड़ी थी। यहां हर उम्र के लोगों का उत्साह व उमंग परवान चढ़ता दिखा।

-

रेवती : नगर क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर हजारों की संख्या में उपस्थित व्रती महिलाओं ने उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देकर छठ पर्व का समापन किया। बड़ी बाजार शिवाला, भगवती घाट तथा गांधी घाट पर भारी भीड़ व जगह के अभाव में व्रती महिलाएं काली माता रोड पर अ‌र्घ्य अर्पित किया। बाड़ीगढ़, नारीतीर, मां दुर्गा स्थान, उत्तरटोला पूल पर, नागा बाबा के पोखरा, रामलीला मैदान, महादेव स्थान, दह किनारे आदि घाटों पर नगर पंचायत द्वारा जनरेटर व लाईट की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय, सुहेलदेव पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पुनीत पाठक, सपा नेता अमित पांडेय, भाजपा नेता भोला ओझा आदि ने विभिन घाटों का भ्रमण कर व्रती महिलाओं से आशीर्वाद प्राप्त किया।

-

बांसडीह : नगर के कचहरी स्थित दुर्गा मंदिर, पांडेय के पोखरा, बड़ीबाजार के पोखरा के साथ ही आदर, नरायनपुर, राजपुर, हालपुर, केवरा, सेरीया सहित सभी गांवों के घाटों पर इस वर्ष विशेष सफाई व्यवस्था थी और पुलिस भी मौजूद रही। सभी व्रतियों ने मिल कर छठ घाटों को बेहतर ढ़ंग से सजाया था।

-

गड़वार : छठ घाटों पर कतारबद्ध दीपों की छटा बहुत सुंदर लग रही थी। अधिकांश गांवों में छठ घाटों की सफाई और प्रकाश व सजावट की व्यवस्था सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संभाल रखा था। कहीं कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस भी चौकस रही।

-

बैरिया : उगते सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पण के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ का समापन रविवार को हो गया। गंगा व सरयू नदी के घाटों, तालाब, पोखरों, जलाशयों पर मेले जैसा ²श्य जगह-जगह देखने को मिला। मधुर कर्णप्रिय छठ के परंपरागत गीतों के साथ इस महापर्व के समापन के बाद रविवार को पूरा दिन व्रती प्रसाद वितरण में व्यस्त रहे।

-

रतसर : क्षेत्र के तालाब एवं पोखरों के तट पर जल में खड़ी होकर उदयीमान सूर्य को अ‌र्घ्य दिया, नमन किया और परिवार में सुख कल्याण की कामना की। इस दौरान पटाखे भी फोड़े गए। इसके बाद प्रसाद ग्रहण कर डाला छठ यानी सूर्य षष्ठी व्रत का समापन हुआ।

-

इंदरपुर : क्षेत्र के रामपुर, कुरेजी, इंदरपुर, चोगड़ा, हजौली, छिब्बी, बड़सरी समेत चिलकहर ब्लाक के हर ग्राम सभाओं में छठ के महा पर्व धुमधाम से मनाया गया। छठ पर्व सकुशल संपन्न होने से प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।

-

चिलकहर : क्षेत्र में उगते हुए सूर्य को अ‌र्घ्य के साथ छठ का महापर्व संपन्न हुआ। व्रती महिलाओं ने अपने बड़े-बुजुर्गो के पैर छूकर आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया। लोगों में मान्यता है कि छठ पर्व पर उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देने से सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.