लोकतंत्र सेनानी का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार
जागरण संवाददाता नरही (बलिया) क्षेत्र के सुरही निवासी लोकतंत्र सेनानी सुमंगल राय (83) का मं
जागरण संवाददाता, नरही (बलिया) : क्षेत्र के सुरही निवासी लोकतंत्र सेनानी सुमंगल राय (83) का मंगलवार की देर शाम निधन हो गया। वह 18 माह से अस्वस्थ चल रहे थे। बुधवार को भरौली गंगा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र विश्वजीत राय ने दी।
खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी उनके आवास पर पहुंचे और शवयात्रा में शामिल हुए। अर्थी को कंधा भी दिया। सुमंगल राय पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के साथ रहे। इमरजेंसी के दौरान ढाई साल तक जेल में रहे। लोकतंत्र सेनानी का सम्मान भी उनको मिला।
इस दौरान सीओ सदर जगवीर सिंह चौहान, नरही थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह, डॉ. अखिलेश राय, सूर्यदेव राय, भरत राय, कंचन ओझा, कंचन राय, अमर नाथ सिंह, रामजी राय, विनोद ओझा, मनीष राय व दयाशंकर आदि मौजूद थे।