पोल व तार लगाने गए कर्मचारी को पीटा
जागरण संवाददाता सिकंदरपुर (बलिया) थाना क्षेत्र के बखारीखपुर चट्टी पर रविवार की दोपहर ि
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 06:37 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 06:37 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सिकंदरपुर (बलिया) : थाना क्षेत्र के बखारीखपुर चट्टी पर रविवार की दोपहर विद्युत पोल व तार लगाने गए कर्मचारियों को अराजक तत्वों ने मारपीट कर घायल कर दिया व मोबाइल छीन कर तोड़ दिया। वहीं हजारों रुपये व इलेक्ट्रिक सामान भी लूट लिए। क्षेत्र पंचायत नवानगर में विधायक निधि से किसान इंटरप्राइजेज के कर्मचारी अभिमन्यु चौधरी, रानू चौधरी, इंद्रजीत शर्मा, सूरज शर्मा गौतम शर्मा द्वारा लाइट व पोल बसारीखपुर चट्टी पर राम नारायण निषाद के घर से जाने वाले रास्ते पर लगाया जा रहा था। इसी दौरान बसारीखपुर से दर्जनों लोग आकर विरोध करने लगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें