शहर की सड़कों की हालत खराब, गिरकर घायल हो रहे लोग
जागरण संवाददाता बलिया नगर की सड़कों का हाल काफी बुरा है। टूटी व गड्ढा युक्त सड़क
By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Sep 2021 08:06 PM (IST)Updated: Thu, 16 Sep 2021 08:06 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बलिया : नगर की सड़कों का हाल काफी बुरा है। टूटी व गड्ढा युक्त सड़कों पर प्रतिदिन गिर कर लोग घायल हो रहे हैं। यहां तक कि जिलाधिकारी आवास की तरफ जाने वाला मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इस मार्ग पर दो कालेज व कई कार्यालय हैं, वहीं एनएन-31 पर मालगोदाम से लेकर एससी कालेज चौराहे तक एक कदम भी चलना मुश्किल हो जा रहा है। इससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसमें अधिकतर मुख्य सड़कें हैं जिन पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आना जाना है। बाइक सवार अक्सर गिर कर घायल हो जा रहे हैं। इसी तरह का हाल शहर की गलियों का है। कुछ गलियों के मार्ग को नया किया गया तो कुछ आज भी चलने लायक नहीं हैं। आनंद नगर व रामदहिनपुरम की सड़कें व गलियां सबसे अधिक खराब हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें