विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जागरण संवाददाता उधरन (बलिया) भीमपुरा थाना के टिकुलिया सिकंदरापुर गांव में गीता देवी (2
जागरण संवाददाता, उधरन (बलिया) : भीमपुरा थाना के टिकुलिया सिकंदरापुर गांव में गीता देवी (24) का शव बुधवार की सुबह कमरे की खिड़की से लटका मिला। विवाहिता के चाचा कन्हैया यादव के लिखित तहरीर पर भीमपुरा थाना में मृतका के पति सुशील यादव, ससुर बब्बन यादव, सास ललिता देवी, ननद संगीता के खिलाफ संबंधित धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। ये सभी घटना के बाद से ही फरार बताए जा रहे हैं। मृतका के पिता जीत बहादुर यादव सीआरपीएफ के जवान हैं जो ताड़ीबड़ागांव लमुही के रहने वाले हैं। मृतका के चाचा ने बताया कि उनकी भतीजी गीता की शादी एक वर्ष पूर्व फरवरी 2019 में सुशील के साथ हुई थी कितु शादी के बाद से ही दहेज में दो लाख रुपये के लिए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। बुधवार की सुबह सूचना मिली कि उनकी भतीजी अपने कमरे को अंदर से बंद कर सोयी है। जब सभी पहुंचे तो खिड़की के सहारे फंदे से गीता लटक रही थी। पुलिस की मौजूदगी में कमरे को खोला गया। उसके शरीर पर चोट के भी निशान थे। भीमपुरा इंस्पेक्टर शिवमिलन ने बताया कि मामले में दहेज उत्पीड़न संबंधित धारा 304बी के तहत चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।