जल निगम में 15 योजनाओं के टेंडर निरस्त, ठेकेदारों में आक्रोश
बलिया शुक्रवार को जल निगम की तीन करोड़ की 15 योजनाओं का टेंडर निरस्त कर दिया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 10:16 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 10:16 PM (IST)
बलिया : शुक्रवार को जल निगम की तीन करोड़ की 15 योजनाओं का टेंडर निरस्त कर दिया गया। इसकी खबर लगते ही ठेकेदारों में आक्रोश फैल गया। कार्यालय पर गहमागहमी का माहौल बना रहा। ठेकेदारों ने कहा कि कुछ राजनीतिक व अधिकारी अपने चहेते ठेकेदारों को ठेका देने के चक्कर में टेंडर निरस्त करने की कार्रवाई कर रहे हैं। टेंडर दूसरी बार निरस्त हुआ है। अधिशासी अधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि टेंडर में त्रुटि होने के कारण रद करना पड़ा, जल्द ही दोबारा फिर से टेंडर होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें