तहसील घेराव कार्यक्रम की सफलता को बनी रणनीति
????????? (?????) ???????? ?????? ?? ???????????? ?? ??? ???? ??? ?? ??????? ?? ?????? ????? ????? ????????? ?? ??? ????? ?? ?????? ?? ?? ???
जासं, सिकंदरपुर (बलिया) : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में एक अक्टूबर को आयोजित तहसील घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष खुर्शीद आलम ने कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों व अधिकारियों-कर्मचारियों की मनमानी के खिलाफ सपा अब कमर कस चुकी है। अब प्रदेश में अधिकारियों की मनमानी नहीं चलेगी। एक अक्टूबर को घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तहसील परिसर में आधिकाधिक कार्यकर्ताओं को उपस्थित होने की अपील किया। बैठक में फैजी अंसारी, इमरान अंसारी, बीरा चौधरी, राजकुमार यादव, लालू शर्मा, लड्डू खान, मुमताज, नादिर अली, कमलेश यादव आदि लोग मौजूद थे। अध्यक्षता भीष्म यादव व संचालन जेपी यादव ने किया।