Move to Jagran APP

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान कल से

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बलिया सहित प्रदेश के सभी जनपदों में 1 जुलाई से 31 जुलाई 2020 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2020 05:29 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 05:29 PM (IST)
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान कल से
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान कल से

जासं, बलिया : राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बलिया सहित प्रदेश के सभी जनपदों में 1 जुलाई से 31 जुलाई 2020 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। अभियान में स्वास्थ्य विभाग सहित नगर विकास ग्राम विकास, पंचायती राज, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग, सूचना विभाग आदि विभिन्न विभागों को दायित्व निर्वहन हेतु निर्देशित किया गया है।

loksabha election banner

कार्यवाहक जिला मलेरिया अधिकारी नीलोत्पल कुमार ने बताया कि संचारी रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, कालाजार, फाइलेरिया, मस्तिष्क ज्वर, एई-जेईएस आदि से बचाव एवं रोकथाम के लिए अभियान चलाया जाएगा। अभियानों के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर्स न तो किसी का दरवाजा छुएंगे और न ही कुंडी खटखटाएंगे। घर के भीतर भी नहीं जाएंगे। सिर्फ संदेश और पोस्टर के जरिये दस्तक दिया जाएगा। इसके लिए उन्हे प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.