भारत के गांवों में हर जगह दिखा विशेष अपनत्व : रोटेरियन नरेला
आस्ट्रेलिया से आए रोटेरियन नरेला लारेन व जेन ने सोमवार को अपने दौरे के तीसरे दिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपरा का निरीक्षण किया। वहां चिकित्सकों से मिलकर आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के साथ ही अपने यहां के चिकित्सा पद्धति को भी चिकित्सकों से साझ़ा किया। वह भारत के गांवों में लोगों से बात कर काफी खुश थे। उन्होंने कहा कि भारत के गांवों में चिकित्सा व शिक्षा की व्यवस्था में सुधार के लिए काफी कार्य करने होंगे।
जागरण सवाददाता, दोकटी (बलिया) : आस्ट्रेलिया से आए रोटेरियन नरेला, लारेन व जेन ने सोमवार को अपने दौरे के तीसरे दिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपरा का निरीक्षण किया। वहां चिकित्सकों से मिलकर आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के साथ ही अपने यहां के चिकित्सा पद्धति को भी चिकित्सकों से साझ़ा किया। वह भारत के गांवों में लोगों से बात कर काफी खुश थे।
उन्होंने कहा कि भारत के गांवों में चिकित्सा व शिक्षा की व्यवस्था में सुधार के लिए काफी कार्य करने होंगे। कृषि व पशुपालन के जरिए लोग देश को समृद्ध बनाने के लिए हर जगह प्रयासरत दिखते हैं। ऐसी स्थिति में यह देश समृद्ध होने की ओर लगातार आगे बढ़ रहा है। रोटेरियन नरेला ने यहां की संस्कृति की भी सराहा। कहा कि यहां गांव में हिदू-मुस्लिम आपस में कोई भेद नहीं रखते। सभी आपस में बात करते हैं। एक-दूसरे के दुख-सुख में शामिल भी होते हैं।
सांसद से भी ली कृषि क्षेत्र में जानकारी
रोटेरिनों ने सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त से भी कृषि क्षेत्र में जानकारी ली। दर्जनों किसानों से मिले और विकास की संभावनाओं पर विचार विमर्श किया। उन्होंने माना कि यहां के मिट्टी की खुश्बू स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। यहां के निवासी डॉ. निश्चल पांडेय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें भारत के गांवों का दर्शन करा कर, डॉ. निश्चल पांडेय ने पुण्य कार्य किया है। यहां की सबसे बड़ी बात यह कि गांव के लोगों में हर जगह विशेष अपनत्व का भाव दिखा।