एसपी ने सुखपुरा अस्थाई जेल का किया निरीक्षण
जागरण संवाददाता बलिया पुलिस अधीक्षक विपिन ताड़ा ने शनिवार को सुखपुरा स्थित अस्थाई जेल का ि
By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Dec 2020 07:13 PM (IST)Updated: Sat, 26 Dec 2020 11:52 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बलिया : पुलिस अधीक्षक विपिन ताड़ा ने शनिवार को सुखपुरा स्थित अस्थाई जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर तैनात सुरक्षा कर्मियों से आवश्यक जानकारी ली। रजिस्टर चेक करने के साथ ही सुरक्षा के इंतजाम को भी परखा। कहा कि हर हाल में नियमों का पालन होना चाहिए। साथ ही उन्होंने वहां पर लगे वायरलेस सेट को भी चेक किया। कहा कि किसी भी हाल में बाहरी व्यक्ति का प्रवेश नहीं होना चाहिए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें