Move to Jagran APP

सपा ने प्रदेश सरकार को घेरा, तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर हजारों कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को प्रदर्शन किया। जनता की पीड़ा को अधिकारियों के समक्ष फरियादी के रुप में रखा। इस दौरान जिले के तहसील क्षेत्र व विधान सभा के वे मुद्दे भी उठ खड़े हुए जो वर्षों से फाइलों में कैद हैं और भाजपा सरकार उसकी अनदेखी कर रही है। अपने संबोधन में समाजवादी पाटी के नेताओं ने भाजपा सरकार को हर मुद्दे पर विफल बताया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Oct 2019 09:45 PM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2019 09:45 PM (IST)
सपा ने प्रदेश सरकार को घेरा, तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन
सपा ने प्रदेश सरकार को घेरा, तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, बलिया : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर हजारों कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को प्रदर्शन किया। जनता की पीड़ा को अधिकारियों के समक्ष फरियादी के रुप में रखा। इस दौरान जिले के तहसील क्षेत्र व विधान सभा के वे मुद्दे भी उठ खड़े हुए जो वर्षों से फाइलों में कैद हैं और भाजपा सरकार उसकी अनदेखी कर रही है। अपने संबोधन में समाजवादी पाटी के नेताओं ने भाजपा सरकार को हर मुद्दे पर विफल बताया। युवाओं की बेरोजगारी, बिजली की दरों में बढ़ोतरी, गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा, बाढ़ व कटान के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा।

loksabha election banner

किसान व नौजवान विरोधी है यह सरकार : मो रिजवी

जासं, सिकंदरपुर : समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन तहसील प्रांगण में किया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी सिकन्दरपुर राजेश कुमार यादव को 26 सूत्रीय ज्ञापन राज्यपाल के नाम सौंप कार्रवाई की मांग की गई। धरना सभा को डॉ. मदन राय, भीष्म यादव, विवेक सिंह, उदय बहादुर सिंह, मुन्नी लाल यादव, अनन्त मिश्रा, शिवजी यादव त्यागी,महेन्द्र रायरामजी यादव आदि रहे।

हर मोर्चों पर विफल है केंद्र व प्रदेश सरकार : घूरा राम

जासं, रसड़ा : तहसील मुख्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए सपा नेता एवं पूर्व मंत्री घूरा राम ने कहा कि भाजपा जनता को गुमराह कर रही है। छोटेलाल राजभर पूर्व विधायक सहित वीरेंद्र सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामेश्वर पांडेय, रवींद्र यादव, पुरूषोत्तम यादव, बंधु गोंड, सुभाषचंद राम, अरविद गिरी,कालिका यादव,पुरूषोत्तम यादव आदि ने भी संबोधित किया।

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जासं, बिल्थरारोड : सपाईओं ने बिल्थरारोड में जबरदस्त प्रदर्शन किया। पार्टी के बीच क्षेत्रीय गुटबाजी से दूर अटूट एकजुटता दर्शाते हुए लंबे समय बाद सपाईओं का विशाल कारवां स्थानीय रेलवे स्टेशन से मुख्य मार्ग त्रिमुहानी होते हुए बिल्थरारोड तहसील पर पहुंचा। जहां पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव, ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल, सपा नेता मतलबू अख्तर, इरफान अहमद, सुभाषचंद्र, संतोष कुमार व शमशाद बासपारी ने संयुक्त रुप से राज्यपाल के नाम 25 सूत्रीय मांगों की प्रतिलिपि बिल्थरारोड एसडीएम मोतीलाल यादव को सौंपा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.