कहीं कांटा लाक तो कहीं बोरा नहीं, खरीद बंद
जागरण संवाददाता नगरा (बलिया) प्रशासन की लाख कवायद के बाद भी धान की बिक्री को लेकर किसा
जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया) : प्रशासन की लाख कवायद के बाद भी धान की बिक्री को लेकर किसानों की दुश्वारियां कम होने का नाम ही नहीं ले रहीं हैं। किसी केंद्र का कांटा लाक है तो कहीं पर बोरे ही नहीं है। किसान धान बेचने के लिए परेशान हैं। क्षेत्र में केवल नगरा स्थित विपणन केंद्र पर ही खरीद हो रही है।
साधन सहकारी समिति खारी पर बोरा ही नहीं है। इसलिए खरीद का कार्य ठप पड़ गया है। प्रभारी लालबाबू सिंह ने बताया कि मिलर द्वारा वेयर हाउस पर चावल ही नहीं जमा किया गया। खनवर स्थित विपणन विभाग के क्रय केंद्र का कांटा ही लाक कर दिया गया है जिससे खरीद बंद है। प्रभारी संदीप सिंह का कहना है कि धान बेचने के लिए किसान क्रय केंद्र पर दौड़ रहें हैं कितु कांटा लाक होने से खरीद नहीं हो पा रही है। साधन सहकारी समिति मलप हरसेनपुर पर बोरे का अभाव है। प्रभारी हरिद्र सिंह ने बताया कि अभी तक किसी मिलर से अनुबंध ही नहीं हो सका है। खरीद नहीं हो पा रही है। साधन सहकारी समिति के नगरा स्थित क्रय केंद्र पर भी बोरा नहीं है। केंद्र पर किसान खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। प्रभारी जगदीश सिंह का कहना है कि जो धान खरीदा गया है वह भी डंप पड़ा हुआ है। विपणन विभाग का कमरौली स्थित क्रय केंद्र पर हमेशा ताला लटका रहता है।
बोले किसान
क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए दौड़ते-दौड़ते थक गए हैं। साधन सहकारी समिति नगरा क्रय केंद्र पर बताया जा रहा है कि बोरे नहीं हैं। खरीद में लापरवाही की जा रही है।
--वशिष्ठ नारायण पांडेय, पडरी नगरा
--------
उच्चाधिकारियों से गुहार लगाने के बाद तो केंद्र प्रभारी द्वारा अंगूठा लगवाया गया। अब भी धान की बिक्री को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
--श्यामलाल यादव, देवढिया