वैवाहिक समारोह में युवक की हत्या का छठा आरोपित गिरफ्तार
जागरण संवाददाता पूर (बलिया) खेजुरी थाना अंतर्गत ग्राम कश्मापुर में वैवाहिक कार्यक्रम के दौर
By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 06:44 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 06:44 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पूर (बलिया) : खेजुरी थाना अंतर्गत ग्राम कश्मापुर में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान युवक की हत्या के मामले में छठे आरोपित अर्जुन पुत्र जवाहर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पिछले मंगलवार की रात गाने की फरमाइश को लेकर संतोष भारती की आरोपितों ने लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। घटना के अगले दिन बुधवार को पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। अर्जुन तभी से फरार था। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश डाल रही थी। रविवार को छपरा टोला हाथोज के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें