51 हजार दीपों से जगमगा उठा श्रीनाथ सरोवर
जागरण संवाददाता रसड़ा (बलिया) देव-दीपावली पर सोमवार को नगर के श्रीनाथ सरोवर पर दीपों क
जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : देव-दीपावली पर सोमवार को नगर के श्रीनाथ सरोवर पर दीपों की जगमगाहट के विहंगम व अद्भुत नजारे देखने को मिले। दीपों की जगमगाहट से श्रीनाथ सरोवर पूरी तरह नहा उठा था। ऐसा लगा कि पल भर के लिए सितारे जमीं पर उतर आए हों। लगभग 51 हजार से अधिक ज्योति मालिका की कतारें यह स्पष्ट कर रही थीं कि देवदीपावली यही है। इसमें बजरंग दल, श्रीनाथ मठ के महंत कौशलेंद्र गिरी सहित संतोष आर्य, दिलीप, गोपाल सोनी, प्रभुनाथ, विजय सोनी, राजीव, पिटू लाला के विशेष सहयोग से इस कार्यक्रम को आकर्षक रूप दिया जा सका। दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे स्वतंत्रता सेनानी कन्हैया प्रसाद
रसड़ा (बलिया) : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं स्वर्णकार समाज रसड़ा के संस्थापक कन्हैया प्रसाद स्वर्णकार की पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई। इस अवसर पर उनके आवास के बड़े हाल में सादे समारोह के बीच श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी ने कहा कि स्व. कन्हैया प्रसाद स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़ कर भाग लिया और वे काफी समय तक जेल की यातनाएं भी सहीं। अपने जीवन काल में वे रसड़ा स्वर्णकार समाज के उत्थान की दिशा में सदा समर्पित रहे।। उनके पुत्र स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने उनके जीवन काल की सुखद स्मृतियों की चर्चा की। इस मौके पर राजेंद्र कुमार, सुरेंद्र र्मा, वृजेश सोनी, अखिलेश वर्मा, संतोष वर्मा, अजय, आशीष, चंदन वर्मा तथा राजेंद्र प्रसाद आदि ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। अंत में देवेंद्र कुमार ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।