श्रीकृष्ण जन्मष्टमी आज, मंदिरों से लेकर घरों तक धूम
श्रीकृष्ण जन्मष्टमी आज मंदिरों से लेकर घरों तक धूमश्रीकृष्ण जन्मष्टमी आज मंदिरों से लेकर घरों तक धूमश्रीकृष्ण जन्मष्टमी आज मंदिरों से लेकर घरों तक धूमश्रीकृष्ण जन्मष्टमी आज मंदिरों से लेकर घरों तक धूमश्रीकृष्ण जन्मष्टमी आज मंदिरों से लेकर घरों तक धूमश्रीकृष्ण जन्मष्टमी आज मंदिरों से लेकर घरों तक धूम
जागरण संवाददाता, बलिया : जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस के रूप में मनाते हैं। यह त्योहार भाद्रपद माह के कृष्णपक्ष की अष्टमी के दिन मनाया जाता है। पांच हजार साल पहले आज ही के दिन आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था तभी से यह धार्मिक त्योहार मनाया जा रहा है। इसको लेकर मंदिरों, घरों व सार्वजनिक स्थानों पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। श्रीकृष्ण जन्म उत्सव के साज सज्जा की खरीदारी को लेकर गुरुवार को बाजारों में भीड़ रही। इधर जिला कारागार व पुलिस लाइन को भी सजाया गया है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। थानों पर भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जवान तैयारी में जुटे रहे। थाने पर भक्ति संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
व्रत से पापों का नाश व सुख-शांति की होती वृद्धि
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 23 अगस्त दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत बालक, युवा और वृद्ध सभी अवस्था वाले व्यक्ति कर सकते हैं। इससे उनके पापों का नाश और सुख आदि की वृद्धि होती है। जो इस व्रत को नहीं करते हैं, वे पाप के भागी होते हैं। श्रीकृष्ण रूप में बच्चों ने हर किसी को मोहा
बलिया : श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर श्रीकृष्ण रूप सज्जा का कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर आनंद नगर में आयोजित किया गया। इस दौरान श्रीकृष्ण संबंधित गीत व बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री कृष्णा पांडेय व अनिल ठाकुर ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया।कृष्ण रूप में आदित्य सिंह, आलोक, अभिनव, अरुण, रुद्रप्रताप, अनुज, वैभवी, जाह्नवी पांडेय, शौर्य वर्मा आदि थे। इस मौके पर संयोजक अशोक राय, कृपानिधि पांडेय, रमेश सिंह, अमरनाथ वर्मा, नरेंद्र मिश्र आदि मौजूद थे।
लोहापट्टी स्थित किड्स फर्स्ट स्टेप स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कृष्ण रूप सज्जा में कैरव व श्रेयांश प्रथम व राधा रूप में श्रेयांशी व अदिति प्रथम स्थान पर रहीं। शिक्षिका शाहिदा व निहारिका की मदद से बच्चों ने मटकी डेकोरेशन व झूला सजाया। द्वितीय व तृतीय स्थान पर आरूही, स्वाति, दिव्या, शिवम व वीर गौतम रहे। स्कूल की व्यवस्थापिका छवि ने विजेता बच्चों को मेडल देकर पुरस्कृत किया। संचालन शिक्षिका दीपिका ने किया। जगदीशपुर स्थित न्यू ग्लोबल किड्स प्री स्कूल में जन्माष्टमी महोत्सव व संगीत नृत्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें भगवान कान्हा के स्वरूप में रंगबिरंगे वस्त्रों में नन्हे मुन्ने बच्चे उपस्थित लोगों का मनमोह रहे थे। इस दौरान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें अरनव, इशानी, रक्षिता, अर्श, रेहान, गौरी, परी, शशांक, दीपाली, आदित्य, मानवी, दिव्यांश, रिषभ आदि ने हिस्सा लिया। इसमें ऋषभ, आदिति तथा परी को पुरस्कृत किया गया। श्रीकृष्ण बाल लीला का मंचन
आरके मिशन स्कूल सागरपाली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण की बाल लीला का उत्कृष्ट मंचन व झांकी प्रस्तुत किया गया। श्रीकृष्ण रूप में मानसी, आदित्य ने माखन चोर का मनमोहन झांकी प्रस्तुत किया। श्रीकृष्ण राधा के रूप में आदित्य गुप्त, आराध्या, ईशा ने रासलीला प्रस्तुत किया। शिक्षिका प्रगति सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण गोपेश्वर व योगेश्वर है। उनके जीवन से हमें अन्याय व कुरीतियों के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा मिलती है। प्रधानाचार्य रोशन आरा मुस्तफा ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन अनुकरणीय है। प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि श्रीकृष्ण का अवतरण ही मानव मूल्यों के संरक्षण व अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए हुआ था। इस मौके पर रीता देवी, मनीषा सिंह, किरन शुक्ला आदि मौजूद थीं। साज-सज्जा प्रतियोगिता
बलिया : सरस्वती शिशु मंदिर जगदीशपुर में श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य परमेश्वर पांडेय, मुख्य अतिथि राजकुमार मिश्र व विवेकानंद सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। छात्राओं ने लोकनृत्य डांडिया, ब्रज की रासलीला प्रस्तुत किया जिसमें अमृता, प्रीति, नुपूर व अनन्या ने भाग लिया। इसमें अर्नव शाह, वैभवी लक्ष्मी सहाय प्रथम, वैष्णवी व सिद्धि को द्वितीय व तृतीय स्थान आरव व स्नेहा को प्राप्त हुआ। संचालन राजनारायण दूबे ने किया।