Move to Jagran APP

आसमान में बादलों का जमघट, किसानों की बढ़ी चिता

जागरण संवाददाता बलिया मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। कभी धूप तो कभी छांव का खेल

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 06:47 PM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 06:47 PM (IST)
आसमान में बादलों का जमघट, किसानों की बढ़ी चिता
आसमान में बादलों का जमघट, किसानों की बढ़ी चिता

जागरण संवाददाता, बलिया : मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। कभी धूप तो कभी छांव का खेल चल रहा है। शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहे। कई बार ऐसा लगा मानो तुरंत बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार छह दिसंबर तक यह बदलाव देखने को मिलेगा। उसके अगले दिन से मौसम साफ होगा। दक्षिण अंडमान के मध्य भाग में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसका विस्तार पश्चिम और उत्तर पश्चिम की ओर हो रहा है। इस वजह से इस तरह के मौसम का सामना करना पड़ रहा है। मौसम को दिखते हुए किसानों को सलाह दी गई है कि यदि वह धान की कटाई कर फसल खेत में फैला रखें हैं तो उसे सुरक्षित स्थान पर रख लें। जनपद में बहुत से किसान धान की कटाई के बाद उसे क्रय केंद्र पर बिक्री के लिए सूखा रहे हैं। ऐसे मौसम से उनकी चिता बढ़ गई है। रबी की खेती करने वाले किसान भी चितित हैं। किसान जयप्रकाश यादव ने बताया कि गेहूं की बोआई कर चुका हूं, लेकिन यदि अभी यदि बारिश होती है तो कोई खास फायदा नहीं होगा। मसूर और चना के पौधों को भी नुकसान पहुंचेगा। (छेमी) मटर के उत्पादन पर भी असर पड़ेगा।

loksabha election banner

----

धीरे-धीरे बढ़ रही ठंड : मौसम में बदलाव संग ठंड भी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। लोग रूम हीटर, व्लोअर आदि की खरीदारी करने लगे हैं। गर्म कपड़ों की खरीदारी खूब हो रही है।

इस दिन अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। आसमान में बादलों के चलते लोगों को ठंड से राहत मिली, लेकिन शाम होते ही अचानक ठंड में इजाफा हो गया। अगले चार दिनों तक शहर का अधिकतम तापमान 27 से 29 और न्यूनतम 16 से 20 तक रहने का अनुमान है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.