नंबर से किसानों का धान खरीदने का निर्देश
जागरण संवाददाता पूर (बलिया) विकासखंड पंदह अंतर्गत धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीदारी क
जागरण संवाददाता, पूर (बलिया) : विकासखंड पंदह अंतर्गत धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीदारी कच्छप गति से चलने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसानों की शिकायत पर गुरुवार को उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर अभय सिंह ने धान क्रय केंद्र पूर का औचक निरीक्षण किया व केंद्र प्रभारी को धान की खरीदारी में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को धान क्रय केंद्र पर आने पर किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी किसानों की नंबर से खरीदारी सुनिश्चित करें।
उधर किसानों का कहना है कि केंद्र प्रभारी पूर द्वारा प्रभावशाली लोगों का ही धान खरीदा जा रहा है। आम किसानों को बोरे की कमी और धान की नमी बता कर लौटा दिया जा रहा है। ऐसे में किसान बिचौलियों के हाथों लूटे जा रहे हैं। किसान नेता शिवकुमार त्रिपाठी ने केंद्र प्रभारियों के खिलाफ गोपनीय जांच करा कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
पूर में कार्यरत केंद्र प्रभारी पर दो साल पहले ही खरीदारी में भ्रष्टाचार करने को लेकर मुकदमा पंजीकृत हुआ था, वह जेल भी गए थे लेकिन पुन: इनको बहाल करके पूर में केंद्र प्रभारी बना दिया गया है। ऐसे में यहां बेहतर सिस्टम की उम्मीद नहीं की सकती।