Move to Jagran APP

सरयू खतरा निशान के ऊपर, गंगा में भी बढ़ाव

जागरण संवाददाता बलिया जनपद में गंगा और सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला लगातार जार

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 05:52 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 05:52 PM (IST)
सरयू खतरा निशान के ऊपर, गंगा में भी बढ़ाव
सरयू खतरा निशान के ऊपर, गंगा में भी बढ़ाव

जागरण संवाददाता, बलिया : जनपद में गंगा और सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को गायघाट में गंगा का जलस्तर 52.590 मीटर दर्ज किया गया। यहां खतरा निशान है 57.615 और उच्चतम खतरा बिदु 60.390 मीटर है। यहां गंगा का जलस्तर खतरा निशान से 5.025 मीटर नीचे है। तूर्तीपार डीएसपी हेड पर सरयू खतरा निशान के ऊपर पहुंच गई हैं। यहां खतरा निशान 64.01 है। सरयू में उफान के चलते तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनने लगी है। तटवर्ती क्षेत्रों में खेती किए किसानों को फसल के डूबने की चिता सताने लगी है।

loksabha election banner

----

रामगढ़ में हो रहे कटान रोधी कार्य भगवान भरोसे

मझौवां : शुक्रवार को गंगा के जलस्तर में बढ़ाव शुरु होते ही बाढ़ खंड के अधिकारियों व स्थानीय जनता में बाढ़ व कटान की आशंका से दहशत का माहौल बनने लगा है। शुक्रवार के दिन केंद्रीय जल आयोग गाय घाट केंद्र पर शाम के चार बजे गंगा का जलस्तर 52.880 मीटर दर्ज किया गया। वहीं गंगा का पानी दो सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ाव पर है। दूसरी तरफ रामगढ़ में हो रहे कटान रोधी कार्य भगवान भरोसे है। यहां बन रहे तीन स्परों का निर्माण कार्य कब तक पूर्ण होगा यह बताना मुश्किल कार्य है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कटानरोधी कार्यों में घोर लापरवाही बरती जा रही है। अगर कटान रोधी कार्य तत्काल पूरे ना हुए तो स्थानीय गांव व एनएच सड़क सहित उत्तर बसे हुए गांवों के लिए कभी भी खतरा उत्पन्न हो सकता है।

----

तटवर्ती इलाकों में दहशत

बिल्थराराड : सरयू नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि जारी है। शुक्रवार को तूर्तीपार जल आयोग के अनुसार नदी का जलस्तर खतरा निशान से करीब 32 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। नदी का जलस्तर यहां खतरा निशान 64.01 मी. के सापेक्ष 64.330 दर्ज किया गया। नदी के जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि जारी है। इससे तटवर्ती इलाकों में हड़कंप मच गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.