नमामि गंगे प्रकल्प के जिला प्रभारी बने संजय
प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना नमामि गंगे प्रकल्प के क्षेत्रीय संयोजक मार्कंडेय वर्मा ने संजय कुमार सिंह को चंदौली जिले का प्रभारी मनोनीत किया है। उन्होंने संजय सिंह से जोशो खरोश से कार्य करने व सिरे तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जासं, चंदौली : प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना नमामि गंगे प्रकल्प के क्षेत्रीय संयोजक मार्कंडेय वर्मा ने संजय कुमार सिंह को चंदौली जिले का प्रभारी मनोनीत किया है। उन्होंने संजय सिंह से जोशो खरोश से कार्य करने व सिरे तक पहुंचाने का आह्वान किया।
मनोनयन पर नमामि गंगे प्रकल्प के प्रदेश सह संयोजक डा. हेमंत गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने के लिए जन सहभागिता की जरूरत है। चंदौली की नमामि गंगे की टीम संजय के नेतृत्व में मां गंगा को निर्मल और अविरल करने में पूर्ण रूप से सहायक होगी। उनसे अपेक्षा है कि इस कार्य को मिशन के रूप में लें और पूरी तरह से लग जाएं ताकि चंदौली में गंगा निर्मलीकरण से उनकी पहचान विशेष लोगों में हो। अन्य पदाधिकारियों ने नमामि गंगे की टीम का आह्वान किया कि इस बार मोदी के नेतृत्व में पहले से भी मजबूत सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। डा. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने नई जिम्मेदारी पर संजय सिंह को बधाई दी और कार्य को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, पूर्व विधायक राजेश बहेलिया, राणा प्रताप सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, शिव शंकर पटेल, उदय प्रताप सिंह सुनील श्रीवास्तव, बुद्धू लाल विश्वकर्मा, प्रमोद चौबे, राजेश सिंह कादिराबाद व राजेश सिंह ने हर्ष जताया है।