गिट्टी बिछाकर छोड़ी सड़क, राहगीर परेशान
जासं बैरिया (बलिया) श्रीनगर तुर्तीपार तटबंध झरकटहा संपर्क मार्ग व झरकटहा भाखड़ संपक
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 04:26 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 04:26 PM (IST)
जासं, बैरिया (बलिया) : श्रीनगर तुर्तीपार तटबंध, झरकटहा संपर्क मार्ग व झरकटहा भाखड़ संपर्क मार्ग पर कार्यदायी संस्था द्वारा महीनों से बड़ी-बड़ी गिट्टियां डालकर छोड़ दिया गया है। फलस्वरूप उस राह से पैदल चलने वालों को भारी परेशानी हो रही है। दोपहिया, चारपहिया वाहन भी नहीं चल पा रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया कि अगर निर्माण में देरी है कि रोलर तक चलवा दें, लेकिन विभाग के अधिकारी ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें