आग से रिहायशी झोपड़ी राख, हजारों की क्षति
नरहीं (बलिया) : थाना क्षेत्र के करंजा गांव में सोमवार की रात झोपड़ी में लगी आग से पूरा स
By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Nov 2017 11:22 PM (IST)Updated: Tue, 28 Nov 2017 11:22 PM (IST)
नरहीं (बलिया) : थाना क्षेत्र के करंजा गांव में सोमवार की रात झोपड़ी में लगी आग से पूरा सामान जल गया। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग को शांत किया। निशानी राम के चाचा के दाह संस्कार से परिवार वाले वापस लौटे थे। इसी बीच अचानक झोपड़ी में आग लग गई। जब तक परिवार वाले कुछ समझते झोपड़ी आग का गोला बन गई। इसमें रखा गैस सिलेंडर, खाने पीने का सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से बगल में स्थित एक दवा की दुकान भी जल गई। परिवार वाले झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें