रूक-रूक कर हो रही बारिश से मिली राहत
क्त्रद्गद्यद्बद्गद्घ द्घह्मश्रद्व द्बठ्ठह्लद्गह्मद्वद्बह्लह्लद्गठ्ठह्ल ह्मड्डद्बठ्ठ क्त्रद्गद्यद्बद्गद्घ द्घह्मश्रद्व द्बठ्ठह्लद्गह्मद्वद्बह्लह्लद्गठ्ठह्ल ह्मड्डद्बठ्ठ
जागरण संवाददाता, बलिया : लंबे समय के बाद मानसून सत्र का शुभारंभ बारिश से हुआ है। मंगलवार को भी रूक-रूक कर बारिश होती रही। इससे तपती दिवारों को ठंडक मिली वहीं घरों के अंदर भी लोगों ने राहत की सांस ली। आमतौर पर सभी लोग 15 जून से मानसून सत्र मानते हैं, लेकिन विगत कई सालों से मानसून 15 या 20 दिन पीछे आता है। इस साल 15 जून से दो दिन पहले से ही आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी। बीच-बीच में बारिश होने से किसानों के फसलों में भी जान आ गई।
वहीं धान की खेती करने वाले किसान भी अपने खेतों को तैयार करने में जुट गए हैं। जबकि मक्के की खेती करने वाले किसान भी इस बारिश से काफी खुश हैं। पूर्वी हवा के साथ उमड़-घुमड़ आ रहे बादलों के अवलोकन से इस बात के भी संकेत मिल रहे हैं कि प्री-मानसून के ये बादल बलिया सहित पूर्वांचल के जिलों में भी छा जाने को बेकरार हैं।