रंगोली प्रतियोगिता में बाल कलाकारों का दिखा हुनर
क्षेत्र के बंशीबा•ार स्थित ज्ञानकुंज एकेडमी में शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा एक से बारहवीं तक के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों को प्री प्राइमरी जूनियर एवं सीनियर वर्ग में बांटकर प्रतियोगिता कराई गई। छात्रों ने अपनी प्रतिभा से विभिन्नता में एकता का संदेश दिया।
जागरण संवाददाता, सिकन्दरपुर (बलिया): क्षेत्र के बंशीबा•ार स्थित ज्ञानकुंज एकेडमी में शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा एक से बारहवीं तक के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों को प्री प्राइमरी, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में बांटकर प्रतियोगिता कराई गई। छात्रों ने अपनी प्रतिभा से विभिन्नता में एकता का संदेश दिया।
इस दौरान स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे समसामयिक विषयों पर अपना कौशल दिखाया। सीनियर वर्ग में प्रकृति के प्रति बदलो प्रवृत्ति'एवं 370 तथा पीओके पर रंगोली बनाई गई। निर्णायक मंडल ने प्री प्राइमरी वर्ग में के तीन-तीन सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया गया। प्रबंधक देवेंद्र नाथ सिंह ने छात्रों को सछ्वावपूर्ण तरीके से दीपावली का पर्व मनाने की अपील की। प्रधानाचार्य सुधा पांडेय ने छात्र-छात्राओं कर कलाकृति की सराहना करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर ज्योति स्वरूप पांडेय, शीला सिंह, नीरज उपाध्याय, आरपी सिंह, शीबा नाज, अविनाश चतुर्वेदी, दीपक तिवारी आदि मौजूद थे। वहीं निर्णायक मंडल में यूएन वर्मा, निशा तिवारी, नर्वदा गुप्ता तथा प्रियंका त्रिपाठी रहीं।