नगरा को नगर पंचायत बनाने की मुराद पूरी
जागरण संवाददाता नगरा (बलिया) नगरावासियों को जिस नगर पंचायत की दशकों से प्रतीक्षा थी वह मुराद प्रदेश शासन ने पूरी कर दी है। क्षेत्रीय विधायक धनंजय कन्नौजिया का प्रयास रंग लाया व नगरा नगर पंचायत बन गया।
जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया) : नगरावासियों को जिस नगर पंचायत की दशकों से प्रतीक्षा थी वह मुराद प्रदेश शासन ने पूरी कर दी है। क्षेत्रीय विधायक धनंजय कन्नौजिया का प्रयास रंग लाया व नगरा नगर पंचायत बन गया।
इसकी जानकारी विधायक धनंजय कन्नौजिया ने स्वयं लखनऊ से दी है। नगरा को नगर पंचायत बनाने की मांग यहां के निवासियों द्वारा दशकों से की जा रही थी। नगर पंचायत की घोषणा होने के बाद लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। विधायक की मानें तो नगरा नगर पंचायत में 20 हजार की आबादी शामिल की गई है। इसके लिए आस पास से कुछ गांवों को भी शामिल किया गया है।
शिक्षक राजबहादुर सिंह अंशू ने कहा है कि नगरा नगर पंचायत बन जाने से यहां का चहुंमुखी विकास होगा। जयप्रकाश जायसवाल का कहना है कि नगरा को नगर पंचायत बनाने की मांग लंबे अर्से से की जा रही थी। युवा समाजसेवी रामायण ठाकुर ने कहा कि नगरा नगर पंचायत बन जाने से लोगों में एक नया उत्साह जगा है। यहां के विकास को लेकर सभी लोग चितित थे। दवा कारोबारी रिकू पांडेय का कहना है कि बहुप्रतीक्षित नगरा नगर पंचायत की मांग पूरी होने से अब यहां भरपूर विकास हो सकेगा।