बिना अनुमति जुलूस निकालने पर प्रधान प्रत्याशी पर मुकदमा
थाना क्षेत्र के छोड़हर गांव में बिना अनुमति के जुलूस
जागरण संवाददाता, बांसडीहरोड (बलिया) : थाना क्षेत्र के छोड़हर गांव में बिना अनुमति के जुलूस निकालने व कोविड नियमों की अनदेखी करने पर पुलिस ने प्रधान प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष आरएस नागर ने बताया कि सोमवार को पुलिस क्षेत्र भ्रमण व गश्त पर थी। सूचना मिली कि गांव में एक प्रधान प्रत्याशी द्वारा जुलूस निकाल कर प्रचार किया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर जाकर पाया कि गांव के प्रधान पद के प्रत्याशी लल्लन राजभर 15 से 20 लोगों की टोली बनाकर हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। बिना मास्क व शारीरिक दूरी नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। पुलिस को देखते ही शोर मचा रहे लोग भाग निकले। किशोरी ने प्रत्याशी पर लगाया छेड़खानी का आरोप
जागरण संवाददाता, सुखपुरा (बलिया) : थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी ने भाजपा युवा मोर्चा बेरुआरबारी के मंडल अध्यक्ष एवं प्रधान प्रत्याशी पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। थाने में दी गई तहरीर में उसने कहा है कि वह राह चलते व स्कूल जाते वक्त कई दिनों से मुझे परेशान कर रहा था। उसने तब हद कर दी जब वह बाथरूम में स्नान कर रही थी और वह पीछे के रास्ते घुस कर मेरे साथ छेड़खानी करने लगा। मेरे शोर मचाने पर परिवार के सदस्य आए और उसे पकड़ लिए। वह धक्का देकर भाग निकला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।