Move to Jagran APP

एससी कालेज में भिड़े प्राचार्य व कर्मचारी, हंगामा

जागरण संवाददाता, बलिया : सतीश चंद्र महाविद्यालय में सोमवार को हंगामा खड़ा हो गया। सात सूत्रीय म

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Feb 2018 06:08 PM (IST)Updated: Mon, 19 Feb 2018 06:08 PM (IST)
एससी कालेज में भिड़े प्राचार्य व कर्मचारी, हंगामा
एससी कालेज में भिड़े प्राचार्य व कर्मचारी, हंगामा

जागरण संवाददाता, बलिया : सतीश चंद्र महाविद्यालय में सोमवार को हंगामा खड़ा हो गया। सात सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन पर बैठे कर्मचारियों से वार्ता करने पहुंचे प्राचार्य डा. अशोक उपाध्याय से नोंकझोक हो गई। आरोप है कि इस दौरान प्राचार्य ने एक कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। इससे आक्रोशित शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दिया। इससे कालेज में पूरे दिन तनाव की स्थिति बनी रही। मौके पर पुलिस भी पहुंची और मामले को शांत कराया।

loksabha election banner

शिक्षणेत्तर कर्मचारी एक समान समयसारिणी समेत अन्य सात मांगों को लेकर आंदोलन पर थे। वे कालेज परिसर में धरना देते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे थे। प्राचार्य प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों से बातचीत करने पहुंचे। किसी मुद्?दे पर गरमागरम बहस होने लगी। इस दौरान प्राचार्य ने अनिल कुमार को थप्पड़ रसीद कर दिया। इससे कालेज में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। कर्मचारी भी कामकाज ठप कर मोर्चा खोल दिए। बाद में पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। इसको लेकर पूरे दिन कालेज परिसर में तनाव बना रहा। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि प्राचार्य की मनमानी से वे पूरी तरह से तंग आ चुके हैं। साथ ही कई गंभीर आरोप भी लगाए। इस मौके पर कर्मचारी राज मंगल यादव व महामंत्री महेश आदि मौजूद थे।

वर्जन---

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राज मंगल यादव से हुई वार्ता के बाद विवाद समाप्त कर दिया गया। बिना बताए कालेज गेट पर धरना देना अनुशासनहीनता है। इस संदर्भ में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। कर्मचारियों की मांगों पर गहनता से विचार कर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

--डा. अशोक उपाध्याय, प्राचार्य


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.