वीडियो के आधार पर पहचान करने में जुटी पुलिस
तीन जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष परिणाम आने के बाद खेल मंत्री उपेंद्र
जागरण संवाददाता, बलिया : तीन जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष परिणाम आने के बाद खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी के ऊपर अपशब्द नारे लगाने वालों को पुलिस गिरफ्त में लेने की कोशिश में है। इसके लिए वह अज्ञात की पहचान के लिए वीडियो का सहारा ले रही है। मामले में नामजद व अज्ञात 16 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पाक्सो एक्ट की धारा लगाए जाने के बाद भी आरेापितों में दो फरार चल रहे हैं, वहीं पाक्सो एक्ट लगने से पूर्व तीन को न्यायालय से जमानत मिली है। पुलिस ने अपनी कार्यवाही तेज की है। वर्तमान में ब्लाक प्रमुख चुनाव को देखते हुए अपनी गतिविधि को धीमा किया है। आरोपित जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी व पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के खिलाफ साक्ष्य संकलन करना पुलिस के लिए चुनौती है। सदर कोतवाल बाल मुकुंद मिश्र ने बताया कि वीडियो के आधार पर अज्ञात में शामिल लोगों की पहचान जारी है। कुछ और नाम प्रकाश में आए हैं। जल्द ही इन सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। जिपं अध्यक्ष व पूर्व मंत्री के खिलाफ साक्ष्य जुटाया जा रहा है।