Move to Jagran APP

सेवा सप्ताह के रूप में मना पीएम मोदी का जन्मदिन

सेवा सप्ताह के रुप में मना पीएम मोदी का जन्मदिन

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Sep 2019 07:31 PM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2019 12:51 AM (IST)
सेवा सप्ताह के रूप में मना पीएम मोदी का जन्मदिन
सेवा सप्ताह के रूप में मना पीएम मोदी का जन्मदिन

जागरण संवाददाता, बलिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 69वां जन्मदिन मंगलवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। पिछले एक हफ्ते से पीएम के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रुप में मना रहे भाजपाजनों के अलावा अन्य लोगों ने भी जन्मदिन पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए। कहीं पूजन अर्चन कर पीएम के दीर्घायु होने की कामना की गई तो कहीं गरीबों में खाने-पीने का सामान वितरित किया गया।

loksabha election banner

इस क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल के भृगुआश्रम स्थित आवास पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी का जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं पात्र लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलिडर व चूल्हा वितरित किया। इस दौरान लाभाíथयों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने व लम्बे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने की कामना की। इस मौके पर संजीव कुमार 'डम्पू', संजीव कुमार सिंह, डा. अंजनी पांडेय, प्रेम राय, घनश्याम पाण्डेय, प्रमोद पांडेय, श्याम बाबू गुप्ता, गितेश पांडेय, दिनेश यादव, अमित दुबे, रोहित शर्मा, विमल पाठक, अरूण ओझा, छोटक पाण्डेय, सुबोध ठाकुर, विवेक चौबे, संगीता देवी, प्रतिमा, मीरा देवी, चिन्ता देवी, पुष्पा देवी, शान्ति देवी, गीता देवी, रिकू देवी आदि मौजूद थे। वहीं भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री व व्यापारी नेता अरविद गुप्त ने पीएम के जन्मदिन पर बाढ़ प्रभावित लोगों में आवश्यक सामग्री वितरित की। इस दौरान सुनील गुप्त, अनिल कसेरा, विनोद शर्मा, दिनेश राम, अवधेश निषाद आदि मौजूद थे। उधर पीएम नरेंद्र मोदी के 69वें जन्मदिन पर उनके दीर्घायु के लिए जिले के शिक्षामित्रों ने जिला महामंत्री पंकज सिंह के नेतृत्व में बालेश्वरनाथ मंदिर में बाबा भोलेनाथ का रूद्राभिषेक किया। गन्ने के रस और गंगा जल से अभिषेक करने के बाद पंकज सिंह ने कहा कि अब तक के इतिहास में मोदी पहले पीएम हैं जो देश व देशवासियों के कल्याण के लिए सोचते हैं।

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने समेत कई ऐतिहासिक कार्य इस बात के गवाह हैं। उम्मीद जतायी कि प्रधानमंत्री जल्द ही शिक्षा मित्रों से किए वादे को पूरा करेंगे। इस मौके पर अमृत सिंह, देवेन्द्र प्रसाद, सतेंद्र मौर्या, बृजेश सिंह, ललित मोहन, राजेश प्रजापति, अरविद तिवारी, शशिकांत चौबे, अवधेश भारती, परमात्मा मौर्या, निरूपमा सिंह मौजूद थे। वहीं

चितबड़ागांव : भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत वार्ड संख्या सात के चितेश्वर नाथ मंदिर प्रागंण से प्रारंभ कर सेवा बस्ती तक अभियान चलाकर साफ-सफाई की। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। इसमें सुनील सिंह सुमन, अमरजीत सिंह मोतीचंद्र गुप्ता, कमलेश सिंह, सभासद विजय शंकर गुप्ता, ज्ञान प्रकाश सिंह, विनोद सिंह, रामजी सिंह, धीरेंद्र तिवारी, शशिकला तिवारी, संतोष वर्मा, रामजतन वर्मा, गोपाल सिंह, सोनू गुप्ता, अरविद तिवारी, बृजभान सिंह, आनंद विजय तिवारी आदि उपस्थित थे।

बांसडीह : पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा बांसडीह मंडल के तत्वाधान में विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने पीएचसी पर साफ सफाई की और पौधरोपण किया। भाजपा नेता डॉ. डीके शुक्ला ने कहा कि मोदी जैसा निर्भीक प्रधानमंत्री मिलना सौभाग्य की बात है। मण्डल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने कहा कि पीएम मोदी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर चंद्रबली वर्मा, राजेश प्रजापति, अग्निवेश गुप्ता, अमित यादव, अमरनाथ पांडेय, सुबोध पांडेय, मनीष भारती, अमर सिंह, सुग्रीव साहनी मौजूद थे।

बिल्थरारोड : क्षेत्रीय विधायक धनंजय कन्नौजिया व नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया और रेलवे स्टेशन के सरकुलेटिग एरिया की साफ सफाई की। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे नेताद्वय ने लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कहा कि पीएम के जन्मदिन पर पर्यावरण व स्वच्छता को लेकर जागरूकता का अभियान चलाया जा रहा है। नपं चेयरमैन ने पीएम नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर पिक्की वर्मा, सतीश कुमार अंजय, राममनोहर गांधी, अमित जायसवाल, नीरशंकर मोदनवाल, धन्नू सोनी, विनोद जायसवाल आदि मौजूद थे।

रेवती : भाजपा व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण तथा आस-पास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की और लोगों को भी जागरूक किया। इस मौके पर मरीजों में फल वितरित किया गया। इस मौके पर भोला ओझा, पंकज श्रीवास्तव, चंदन शाह, रोहित सिंह, राहुल ठाकुर, सोनू ओझा, गुंजन पासवान आदि मौजूद थे। इसी क्रम में नगर पंचायत रेवती के अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस दौरान उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। इस मौके पर कौशल सिंह, अर्जुन चौहान, जीतेद्र पांडेय, मुनमुन पांडेय, नशीम, गोलू पटेल, राजू मिश्र मौजूद थे।

रसड़ा : श्रीनाथबाबा मठ के महंत कौशेलेंद्र गिरि द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर अति गरीब व असहाय मुसहर बस्तियों एवं अन्य गरीब लोगों में फल वितरण किया गया। महंत ने बच्चों को प्यार-दुलार कर फल वितरित किया। इस मौके पर अविनाश सोनी, लवकुश प्रसाद, दिनेशजी, टूना बाबा, राहुल राय, बिरजू सिंह, संदीप सिंह, अमित गुड्डू, भोलाजी जायसवाल, शमशेर सिंह, अरविद सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.