निर्भया के गांव से निकाली पदयात्रा
जागरण संवाददाता नरहीं (बलिया) अंतरराष्ट्रीय महिला हिसा रोकथाम दिवस पर शनिवार को विक
जागरण संवाददाता, नरहीं (बलिया) : अंतरराष्ट्रीय महिला हिसा रोकथाम दिवस पर शनिवार को विकास खंड सोहांव के मेड़वराकला, टुटुवारी, इब्राहिमपुर, विशेश्वरपुर मेड़वराखुर्द आदि गांवों में पदयात्रा निकाली गई। आक्सफैम इंडिया, रेड ब्रिगेड ट्रस्ट, निर्भया ज्योति ट्रस्ट की ओर से यात्रा की शुरुआत निर्भया के गांव मेड़वराकला से हुई।
निर्भया के दादा लालजी ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा की अगुवाई कर रहे रेड ब्रिगेड ट्रस्ट के प्रमुख अजय पटेल ने कहा कि जिस समाज में महिलाओं का सम्मान नहीं किया जाता, उसका विकास नहीं हो सकता है। दिव्या पांडेय ने कहा कि संगठन का उद्देश्य महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाते हुए समाज में बराबरी का स्थान दिलाना है। आर्या पांडेय ने बताया 28 से 30 नवंबर तक महिला हिसा रोकने को हस्ताक्षर अभियान, वाल पेंटिग, गोष्ठी, सुरक्षा उपकरण व जागरूकता पर्चा वितरण आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पदयात्रा में प्रियंका भारती, सुष्मिता भारती, अजय पटेल, राजकुमार गुप्ता, आर्या पांडेय, अश्विनी कुमार पांडेय, स्मृति पांडेय, दिव्यानी पांडेय, ़खुशी शर्मा, पूनम, दिव्या आदि लोग शामिल थे।