शशि सिंह बनीं श्रम प्रवर्तन अधिकारी
जागरण संवाददाता रेवती (बलिया) उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा पीसीएस 2018 के घोषित परिण्
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Sep 2020 06:58 PM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 05:04 AM (IST)
जागरण संवाददाता, रेवती (बलिया) : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा पीसीएस 2018 के घोषित परिणाम में क्षेत्र के कुसौरीकला गांव निवासी करमचंद सिंह की पुत्री शशि सिंह ने सफलता हासिल की है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी बनीं शशि सिंह की इस सफलता से क्षेत्रवासी गौरवान्वित हैं। शशि वर्तमान में बेसिक शिक्षा परिषद आजमगढ़ में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविद गांधी ने उनकी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें