Move to Jagran APP

याद किए गए आजादी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस

जागरण संवाददाता बलिया स्वतंत्रता संग्राम के महा नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस 125वीं जयंती रविवार

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 06:27 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 06:27 PM (IST)
याद किए गए आजादी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस
याद किए गए आजादी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस

जागरण संवाददाता, बलिया : स्वतंत्रता संग्राम के महा नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस 125वीं जयंती रविवार को ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह मनाई गई। नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने उन्हें भावपूर्ण स्मरण किया। कार्यक्रम में उनके विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र को सबल बनाने का संकल्प लिया गया।

loksabha election banner

सुखपुरा : यहां पराक्रम दिवस के रूप में नेताजी की जयंती मनाई गई। शहीद स्मारक परिसर में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने उन्हें याद किया व उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। उमेश कुमार सिंह, प्रफुल्ल सिंह, बब्बन प्रसाद, कमल खान, राजेश सिंह आदि मौजूद थे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान अभिमन्यु चौहान व संचालन आकाश सिंह ने किया। वहीं समीपवर्ती ग्राम सुल्तानपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। टीडी कॉलेज बलिया के महामंत्री अमित सिंह, भिखारी सिंह, राजेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, अमित सिंह छोटू, दीपक, आदित्य आदि मौजूद थे।

बिल्थरारोड : मिडिल स्कूल परिसर में नगरपंचायत प्रशासन ने नेताजी को नमन किया। ईओ ब्रजेश गुप्ता ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। भाजपा नेता सतीश राव, सतीश गुप्ता, राममनोहर गांधी, शिवमंगल विक्की गुप्ता, अरुण तिवारी आदि मौजूद थे।

चिलकहर : क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में नेताजी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। जयंती समारोह में सोनू पांडेय, धनंजय चौबे, बृजभूषण चौबे आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.