Move to Jagran APP

- -सपा कार्यकाल में शुरू विकास कार्य को पूरा नहीं करा रही सरकार

जागरण संवाददाता बलिया समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को चंद्रशेखर नग

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 07:22 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 07:22 PM (IST)
- -सपा कार्यकाल में शुरू विकास कार्य को पूरा नहीं करा रही सरकार
- -सपा कार्यकाल में शुरू विकास कार्य को पूरा नहीं करा रही सरकार

जागरण संवाददाता, बलिया : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को चंद्रशेखर नगर में हुई। इसमें पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि जो काम सपा सरकार में शुरू कराया गया उसे पूरा कराना बलिया के विकास के लिए बहुत जरूरी था। जबकि वर्तमान सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। इसके लिए पार्टी समय-समय पर आवाज उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। उन्होंने आह्वान किया कि 2022 में सपा की सरकार बनाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना है। एक सितंबर को जनेश्वर मिश्र सेतु से साइकिल द्वारा परिवर्तन बयार कार्यक्रम को शुरू करने की तारीख का एलान बहुत जल्द किया जाएगा। साइकिल चलेगी भी और 2022 में जीतकर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार भी बनाएगी। अध्यक्षता अजय यादव व संचालन जमाल आलम ने किया।

loksabha election banner

भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ होगा प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, बलिया : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को जापलिनगंज स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्त ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 21 सितंबर को राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। कहा कि प्रदेश में कोरोना काल में स्थानीय सेवाओं में अनियमितता, भ्रष्टाचार की शिकायतों और सरकारी उत्पीड़न में वृद्धि के साथ ही व्यापारियों के उत्पीड़न, बेहाल किसान को न्याय दिलाने के लिए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देकर न्याय की मांग की जाएगी। परवेज रोशन, महावीर चौधरी, सुभाष यादव, रामनाथ पटेल, रामअवध शर्मा, बरमेश्वर प्रधान, अनिल खरवार, हरेंद्र यदव आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.