विधि विधान से हुआ डीह बाबा का विवाह
जागरण संवाददाता सुखपुरा (बलिया) समीपवर्ती ग्राम बिलारी में स्थापित डीह बाबा का विवाह शुक्रव
जागरण संवाददाता, सुखपुरा (बलिया) : समीपवर्ती ग्राम बिलारी में स्थापित डीह बाबा का विवाह शुक्रवार को विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार व महिलाओं के मांगलिक गीतों के बीच संपन्न हुआ। इसके पूर्व बाजे-गाजे के साथ डीह बाबा की बरात निकाली गई जो पूरे गांव में भ्रमण करते हुए मुख्य स्थान पर पहुंची। इसके बाद विवाह के सभी रस्म पूर्ण किए गए। बारात में स्त्री-पुरुष, बड़े-बूढ़े, बच्चे व महिलाएं शामिल रहीं।
डीह बाबा के जयकारे से पूरा गांव गुंजायमान हो रहा था। एक महीने से चल रहे इस कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हुआ। संगम यादव, राजेश यादव, अरविद यादव, अजय कुमार शुक्ला, कमरुद्दीन अंसारी, जहांगीर अंसारी, श्रवण यादव, नूरजहां बेगम, खेसारी यादव, सुग्रीव यादव, राधा यादव, शैलेंद्र यादव आदि मौजूद थे।