पेट्रो पदार्थों की मूल्यवृद्धि के खिलाफ बैलगाड़ी पर प्रदर्शन
जागरण संवाददाता बलिया पेट्रो पदार्थों की मूल्यवृद्धि के खिलाफ भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ता
By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 07:38 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 07:38 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बलिया : पेट्रो पदार्थों की मूल्यवृद्धि के खिलाफ भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हनुमानगंज चट्टी से बैलगाड़ी पर बैठकर नगर भ्रमण किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट में पहुंचकर सरकार विरोधी नारों के साथ प्रदर्शन किए। डा.स्वामीनाथ साहनी ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता ऊब चुकी है। डीजल, पेट्रोल व गैस की मूल्य में वृद्धि करने से आम जनता कराह रही है। इस मौके पर सुनील सिंह, पतिराम राजभर, आलोक, अवधेश, शिवानंद आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें