सड़क किनारे रखी गई मिट्टी से चोटिल हो रहे राहगीर
जासं गड़वार(बलिया) गड़वार-रतसर मुख्य मार्ग पर नर्सरी के समीप सड़क किनारे नाली निर्माण के
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 06:02 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 06:02 PM (IST)
जासं, गड़वार(बलिया): गड़वार-रतसर मुख्य मार्ग पर नर्सरी के समीप सड़क किनारे नाली निर्माण के लिए ठीकेदार द्वारा एक वर्ष पूर्व से ही गड्ढा खोदकर बीच सड़क पर मिट्टी का टीला बना दिया है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। रखी गई मिट्टी में अनियंत्रित होकर वाहनों के टकराने के कारण प्राय: दुर्घटना भी हो रही हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्रीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें