Move to Jagran APP

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने सिद्धांतों से कभी नहीं किया समझौता

जागरण संवाददाता बलिया एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती शुक्रवार क

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 07:46 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 05:01 AM (IST)
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने सिद्धांतों से कभी नहीं किया समझौता
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने सिद्धांतों से कभी नहीं किया समझौता

जागरण संवाददाता, बलिया: एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान पंडित जी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

loksabha election banner

पंडित दीन दयाल उपाध्याय शोध संस्थान एवं आरोग्य केंद्र महरेव चितबड़ागांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि पंडित जी के व्यक्तित्व हिमालय की तरह एवं चितन सागर की तरह विशाल था। वे उस काल खंड में प्रचलित साम्यवाद एवं पूंजीवाद का विरोध कर एकात्म- मानववाद की परिकल्पना भारतीय समाज में प्रस्तुत किया। 1963 के लोकसभा उपचुनाव में वे अपने जीवन का एकमात्र चुनाव लड़े और हारकर भी आम जनता के दिलों में जीते। इसके बाद उन्होंने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। टुनटुन उपाध्याय, नंदलाल सिंह, मोतीचंद गुप्ता, मनोज सिंह, भरत राय, सूर्यदेव राय, मदन राजभर, देवेंद्र यादव, भानु दुबे, शशिकला तिवारी आदि मौजूद थे।

विचार को आत्मसात करने पर दिया बलजीराबस्ती स्थित नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई। वक्ताओं ने उनके विचार को आत्मसात करने पर बल दिया। इस मौके पर प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, बृजेश राय, संजय मिश्र, राम कुमार यादव, सत्येंद्र त्रिपाठी, धनश्याम पांडेय, आशुतोष तिवारी, नमोनारायण पांडेय, अभय पांडेय, विनोद राय आदि मौजूद थे।

ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल के आवासीय कार्यालय पर पं. दीनदयाल की जयंती मनाई गई। इस मौके पर संजीव कुमार डंपू, अमित दुबे, संजीव कुमार सिंह, प्रेम राय, पिटू सिंह, श्याम बाबू गुप्ता, अजय गिरि, सोनू शर्मा, विवेक चौबे, पंकज मिश्र, सरदार श्रवण सिंह, अनिल सिंह आदि मौजूद थे।

सिकंदरपुर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानाचार्य रवि राय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्रयाग चौहान, मंजय राय, अरविद राय, राम बदन वर्मा, अजीत राय, ओमप्रकाश राय, कृष्णा वर्मा, यशवंत राय, नीतीश पांडेय आदि मौजूद थे।

दोकटी: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104 वीं जयंती विकासखंड मुरलीछपरा के वाजिदपुर दलकी सोनबरसा में मनाई गई। वक्ताओं ने पंडित जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर नमन किया। साथ ही के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया इस मौके पर मंटू बिद रवि, प्रकाश गिरि, प्रभात उपाध्याय, अरुण केशरी, ददन सिंह, चंदन सिंह, श्रीराम सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

बेरुआरबारी: बेरुआरबारी ब्लाक परिसर के ड्वाकरा भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई गई। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रमोद सिंह, नितेश सिंह, प्रकाश उपाध्याय, पुण्यदेव उपाध्याय, दीपक शुक्ला, राकेश गुप्ता, अभय सिंह, शत्रुध्न सिंह, अजीत सिंह, संजय राम, विनय ओझा, महेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.