डिफाल्टर राइस मिलों को नहीं दिया जाए धान
जागरण संवाददाता बलिया जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में राइस मिल मालिक
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 06:52 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 06:52 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बलिया : जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में राइस मिल मालिकों के साथ बैठक की। कहा कि जितने भी राइस मिलर हैं, उन्हें उनकी मिल की क्षमता के अनुसार ही धान दिया जाए। जो भी राइस मिल मालिक पूर्व में डिफाल्टर घोषित हो चुके हैं, उन्हें धान नहीं दिया जाए क्योंकि इनकी वजह से सरकार को नुकसान तो होता ही है साथ ही किसानों को परेशानी होती है। जिन मिलों को धान नहीं मिल पा रहा है, उन्हें समय पर उपलब्ध कराया जाए। गलती की कोई माफी नहीं है। इस बार केवल उन्हीं मिल मालिकों से बात करेंगे जो एफसीआई को समय से सीएमआर उपलब्ध नहीं करा रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें