नशीला पदार्थ खिलाकर पीएसी के जवान को लूटा
क्कन्ष्ट द्भड्ड2ड्डठ्ठ 2ड्डह्य ह्मश्रढ्डढ्डद्गस्त्र ढ्ड4 द्वद्ब3द्बठ्ठद्द स्त्रह्मह्वद्दह्यक्कन्ष्ट द्भड्ड2ड्डठ्ठ 2ड्डह्य ह्मश्रढ्डढ्डद्गस्त्र ढ्ड4 द्वद्ब3द्बठ्ठद्द स्त्रह्मह्वद्दह्यक्कन्ष्ट द्भड्ड2ड्डठ्ठ 2ड्डह्य ह्मश्रढ्डढ्डद्गस्त्र ढ्ड4 द्वद्ब3द्बठ्ठद्द स्त्रह्मह्वद्दह्यक्कन्ष्ट द्भड्ड2ड्डठ्ठ 2ड्डह्य ह्मश्रढ्डढ्डद्गस्त्र ढ्ड4 द्वद्ब3द्बठ्ठद्द स्त्रह्मह्वद्दह्यक्कन्ष्ट द्भड्ड2ड्डठ्ठ 2ड्डह्य ह्मश्रढ्डढ्डद्गस्त्र ढ्ड4 द्वद्ब3द्बठ्ठद्द स्त्रह्मह्वद्दह्यक्कन्ष्ट द्भड्ड2ड्डठ्ठ 2ड्डह्य ह्मश्रढ्डढ्डद्गस्त्र ढ्ड4 द्वद्ब3द्बठ्ठद्द स्त्रह्मह्वद्दह्यक्कन्ष्ट द्भड्ड2ड्डठ्ठ 2ड्डह्य ह्मश्रढ्डढ्डद्गस्त्र ढ्ड4 द्वद्ब3द्बठ्ठद्द स्त्रह्मह्वद्दह्यक्कन्ष्ट द्भड्ड2ड्डठ्ठ 2ड्डह्य ह्मश्रढ्डढ्डद्गस्त्र ढ्ड4 द्वद्ब3द्बठ्ठद्द स्त्रह्मह्वद्दह्यक्कन्ष्ट द्भड्ड2ड्डठ्ठ 2ड्डह्य ह्मश्रढ्डढ्डद्गस्त्र ढ्ड4 द्वद्ब3द्बठ्ठद्द स्त्रह्मह्वद्दह्यक्कन्ष्ट द्भड्ड2ड्डठ्ठ 2ड्डह्य ह्मश्रढ्डढ्डद्गस्त्र ढ्ड4 द्वद्ब3द्बठ्ठद्द स्त्रह्मह्वद्दह्य
जासं, रसड़ा (बलिया) : पीएसी वाराणसी में तैनात सिपाही को कासिमाबाद गाजीपुर मार्ग के कठवां मोड़ के समीप बिस्कुट में नशीला पदार्थ खिलाकर बाइक सवार बदमाश उसके बैग से हजारों रुपये सहित उसके एटीएम कार्ड, पासबुक एवं अन्य आवश्यक कागजात लेकर चंपत हो गए। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अतरसुंआ निवासी कौशल कुमार सिंह (25) पुत्र रमेश सिंह वाराणसी में पीएसी में तैनात हैं। तीन दिनों की छुट्टी लेकर वह अपने घर आ रहे थे। इसी बीच वाराणसी में ही उसकी जान पहचान एक अज्ञात बाइक सवार से हुई। वह उसकी बाइक से रसड़ा आने के लिए निकले। रास्ते में नंदगंज के समीप चाय की दुकान पर बाइक सवार युवक ने अपने बैग से बिस्कुट निकालकर पीएसी के जवान को दिया। इसके बाद दोनों आगे बढ़े तो पीएसी जवान की तबीयत खराब होने लगी। उसने कठवां मोड़ पर एक दुकान पर उसे लिटा दिया। इसके बाद उसका सारा सामान लेकर भाग निकला। काफी देर बाद लोगों की नजर सोए युवक पर पड़ी। इसके पास से मिले कागजात पर लोगों ने उसके परिवार वालों को सूचना दी। परिवार वाले पहुंच कर उसे इलाज के लिए रसड़ा अस्पताल में भर्ती कराए।