रास्ता रोकने का विरोध, महिला ने परिवार संग की भूख- हड़ताल
जागरण संवाददाता रसड़ा (बलिया) स्थायी रास्ता न मिलने पर थाना पकड़ी अंतर्गत ग्रामसभा पिपरापट्टी
By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Sep 2021 08:16 PM (IST)Updated: Tue, 07 Sep 2021 08:16 PM (IST)
जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : स्थायी रास्ता न मिलने पर थाना पकड़ी अंतर्गत ग्रामसभा पिपरापट्टी बहोरापुर की कुसुमलता देवी परिवार संग तहसील परिसर में मंगलवार को भूख हड़ताल पर बैठ गई। पटीदारों द्वारा वर्षो से रास्ता रोकने से आक्रोशित महिला पति रवींद्र राम, सास, ससुर व दो बच्चों संग भूख हड़ताल पर बैठ गई।
एक ही परिवार के छह लोगों द्वारा भूख हड़ताल शुरू कर दिए जाने की सूचना से पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूलने लगे। चार घंटे के बाद कोतवाली पुलिस ने परिवार को हिरासत में लेकर हड़ताल समाप्त करा दी। उपजिलाधिकारी प्रभु दयाल ने कहा कि परिवार को हर हाल में न्याय मिलेगा। इसके लिए नायब तहसीलदार के नेतृत्व में जांच टीम पिपरा पट्टी बहोरापुर भेजी जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें