किशोरी से गलत हरकत करने वाला गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को एक युवक अपने पड़ोस के दस वर्ष की लड़की को बहला फुसलाकर ले जा रहा था कि लड़की के शोर मचाने पर युवक उसे पोखरा में धक्का देकर गिरा दिया और भाग गया। घटना की तहरीर लड़की के पिता ने सुखपुरा थाने को दी है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
जासं, सुखपुरा(बलिया) : थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को एक युवक अपने पड़ोस की दस वर्षीय लड़की को बहला फुसलाकर ले जा रहा था तभी लड़की के शोर मचाने पर युवक उसे पोखरा में धक्का देकर गिरा दिया और भाग गया। घटना की तहरीर लड़की के पिता ने सुखपुरा थाने को दी है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ग्रामीणों के अनुसार पड़ोस का युवक किशोरी से गलत हरकत कर रहा था।
इस पर किशोरी ने शोर मचाया, किशोरी का शोर सुन कर जब गांव वाले दौड़े तो युवक किशोरी को पोखरा में धक्का देकर गिरा दिया और भाग गया। लड़की को डूबता देख ग्रामीणों ने उसे पोखरे से बाहर निकाला और उसे सुरक्षित उसके घर पहुंचाया। घटना की आपबीती किशोरी पिता को बताई। पिता की तहरीर पर सुखपुरा पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।