गो आश्रय स्थल का स्थलीय निरीक्षण
चिलकहर (बलिया) क्षेत्र के गोपालपुर में अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का पशुपालन विभाग के नोडल अधिकारी ओ.पी. श्रीवास्तव ने निरीक्षण कर वहां पर उपस्थित विभाग के पशु चिकित्सकों को निर्देश दिया कि आश्रय स्थल पर शासन के मंशानुसार कार्य करते हुए हमेशा नजर बनाये रखें। ग्राम प्रधान बृज भूषण चौबे ने वहां की समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि आज तक गोवंश आश्रय स्थल पर न तो प्रकाश की व्यवस्था है नही चहारदीवारी और न ही समुचित बजट ही उपलब्ध हो पायी है। बछड़ों को चारा खिलाने वाले राम अवध यादव व सुरेश ने कहा कि आश्रय स्थल का आज तक हमारा पारिश्रमिक नहीं मिला। नोडल अधिकारी ने सभी समस्याओं संबंधित पहुचाने की बात कही। इस अवसर पर पशु चिकित्सा अधिकारी मनोज सिंह समेत रमेश यादव खण्ड विकास अधिकारी मीना सिंह व रोजगार सेवक नन्दलाल राम संजय सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
चिलकहर (बलिया) : क्षेत्र के गोपालपुर में अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का पशुपालन विभाग के नोडल अधिकारी ओ.पी. श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान बृज भूषण चौबे ने वहां की समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि आज तक गोवंश आश्रय स्थल पर न तो प्रकाश की व्यवस्था है न ही चहारदीवारी और न ही समुचित बजट ही उपलब्ध है। बछड़ों को चारा खिलाने वाले राम अवध यादव व सुरेश ने कहा कि आश्रय स्थल का आज तक हमारा पारिश्रमिक नहीं मिला। नोडल अधिकारी ने सभी समस्याओं के समाधान की बात कही। इस अवसर पर पशु चिकित्सा अधिकारी मनोज सिंह समेत रमेश यादव, खण्ड विकास अधिकारी मीना सिंह व रोजगार सेवक नन्दलाल राम संजय सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।