बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
गड़वार थना क्षेत्र के बलुआ (चोगड़ा) में बुधवार की देर
जागरण संवाददाता, इंदरपुर (बलिया) : गड़वार थना क्षेत्र के बलुआ (चोगड़ा) में बुधवार की देर रात चोर एक घर से डेढ़ लाख नकदी समेत लाखों के गहने चुरा ले गए। इस घटना को लेकर गांव वालों में आक्रोश व्याप्त है। दिनेश चौहान का परिवार चार दिन पहले बलिया स्थित मकान पर चला था। घर पर ताला बंद था। रात में मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोर अंदर प्रवेश किए। चोरों ने एक-एक कमरे को खंगाला। अटैची व बक्सों को तोड़कर डेढ़ लाख नकदी समेत सोने की चेन, मंगलसूत्र, पायल, छह अंगूठी व कीमती सामान लेकर फरार हो गए। सुबह गांव वालों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो आवाज लगाई। इस पर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो ताला टूटा था। गांव वालों ने दिनेश चौहान को सूचना दी। कुछ देर के बाद घरवाले पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। महिलाएं रोने लगीं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।