भाजपा को किसान व बेरोजगार से कोई सरोकार नहीं
जासं रसड़ा (बलिया) कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय के प्रथम आगमन पर रसड़ा स्थित डाक बंगले पर सोमवार को जोरदार स्वागत किया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Feb 2020 05:00 PM (IST)Updated: Tue, 04 Feb 2020 05:00 PM (IST)
जासं, रसड़ा (बलिया) : कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय के प्रथम आगमन पर रसड़ा स्थित डाक बंगले पर सोमवार को जोरदार किया गया। रसड़ा नगर के कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश का अंगवस्त्र व फूल मालाओं से स्वागत हुआ। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को गांव, गरीब, किसान, बेरोजगार, छोटे व्यवसायी, रोजगार व जनता की मूलभूत समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। इस मौके पर प्रदीप तिवारी, विशाल चौरसिया, आशुतोष पांडेय, सुरेश तिवारी, उमाशंकर उपाध्याय आदि लोग मौजूद थे। अध्यक्षता रवींद्रनाथ तिवारी व संचालन शिवजी तिवारी ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें